उदयपुर, 19.11.2025। कला आश्रम आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल, गोगुन्दा, उदयपुर में बी.ए.एम.एस प्रथम प्रोफेशनल कोर्स में नव प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए पन्द्रह दिवसीय ओरियन्टेशन कार्यक्रम ‘आयुप्रवेशिका-2025’ का आज समापन हुआ। इस समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. दिनेश खत्री (मुख्य प्रबंधक न्यासी, कला आश्रम फाउण्डेशन, उदयपुर), विशिष्ट अतिथि डॉ. सरोज शर्मा (संरक्षक न्यासी, कला आश्रम फाउण्डेशन, उदयपुर), डॉ. ह्दया खत्री, सी.आई.ओ., टी तंत्रम् प्रा.लि., उदयपुर थे। कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा माँ. सरस्वती की पूजा के साथ हुई।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. अनिरुद्ध पाठक ने करते हुए नवीन छात्र-छात्राओं से उनके पन्द्रह दिवसीय ओरियन्टेशन कार्यक्रम के अन्तर्गत जो अनुभव प्राप्त हुए वह बताने हेतु प्रत्येक छात्र-छात्राओं से कहा गया और प्रत्येक बी.ए.एम.एस. के नवीन छात्र-छात्राओं ने कहा कि इस पन्द्रह दिवसीय ओरियन्टेशन कार्यक्रम से बहुत लाभ हुआ है, जो प्रांतों उन्हें आयुर्वेद को लेकर केवल के वैद्य तक सीमित थी, वह दूर हुई और बताया कि पूरी दुनिया में भारतीय आयुर्वेद चिकित्सा का कितना बड़ा स्थान है तथा हमारी भारतीय आयुर्वेद चिकित्सा को प्राप्त हेतु देश-विदेश से काफी छात्र-छात्राएँ सीखने को आ रहे हैं तथा बताया कि वह भी आयुर्वेद चिकित्सक बनकर तन मन से चिकित्सा जगत अपनी सेवाएँ देंगे और अपना, महाविद्यालय का और अपने माता-पिता, गुरुजनों का नाम रोशन करेंगे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. दिनेश खत्री ने छात्र-छात्राओं को लग्नता, रूचिता से अध्ययन करने व अध्ययनकाल में अनुशासित करकर, अपने जीवन में श्रेष्ठ आयुर्वेद चिकित्सक बनने को कहा और विशिष्ट अतिथि डॉ. सरोज शर्मा ने भी नवीन छात्र-छात्राओं को पन्द्रह दिवसीय ओरियन्टेशन कार्यक्रम में जो लाभ प्राप्त हुए उसके लिए महाविद्यालय के गुरुजनों को
धन्यवाद दिया और कहा कि सभी गुरुजनों अपना बेस्ट दिया है जिससे नवीन विद्यार्थियों को आयुर्वेद के बारे में काफी जानने को मिला है, जिससे वह आगे आसानी से अध्ययन कर सकें। कार्यक्रम में सभी शैक्षणिक स्टाफ उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. संजय एम. ने दिया और सभी नवीन छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की।
